बादल को घिरते देखा है (कविता के प्रश्न उत्तर भाग- 2 )
( iii ) ऋतु बसंत का शुभ प्रभात था............................. प्रणय कलह छिडतेे देखा है |
प्रश्न 1. प्रस्तुत पद में कवि ने किस ऋतु का वर्णन किया है ? इस ऋतु की क्या विशेषता होती है ? उत्तर --प्रस्तुत पद में कवि ने वसंत ऋतु की सुंदरता का वर्णन किया है | इस समय में हवा धीमे- धीमे बहती है, जिससे पूरे वातावरण में मादकता छा जाती है | यह ऋतु सभी प्राणियों को अच्छी लगती है | संपूर्ण कायनात प्रसन्न नजर आती है |
प्रश्न 2. कवि ने मानसरोवर झील के पास वसंत ऋतु की सुंदरता का वर्णन किस प्रकार किया है ? उत्तर-- कवि कह रहा है कि मानसरोवर झील के आस -पास वसंत ऋतु के प्रभात के समय मंद-मंद हवा बह रही थी | उदय होते हुए सूर्य की लालिमा युक्त किरणें बर्फ़ से ढके पर्वत शिखरों पर अपनी सुंदर आभा बिखेर रही थी |
प्रश्न 3. यहां चकवा- चकवी का वर्णन क्या प्रमाणित करने के लिए किया है ? चकवा - चकवी किस अभिशाप से ग्रसित है ? उत्तर - कवि ने यहां वसंत ऋतु की मादकता को प्रमाणित करने के लिए चकवा -चकवी का वर्णन किया है | ऐसी कहावत प्रचलित है कि चकवा चकवी को चिरकाल से रात्रि में अलग रहने का अभिशाप मिला हुआ है, जिसके कारण वे रात्रि को बिछड़ जाते हैं लेकिन प्रातः होते ही वे आपस में मिल जाते हैं | कवि ने मानसरोवर झील के किनारे शैवालों पर चकवा - चकवी को प्रेम और कलह करते देखा था |
प्रश्न 4. निम्नलिखित शब्दों के अर्थ लिखिए- क्रंदन, कलह, सरवर, प्रणय.
DEAR STUDENTS, IF YOU HAVE ANY DOUBT IN ANSWERS. YOU CAN ASK.
जवाब देंहटाएं