'बादल को घिरते देखा है' कविता के प्रश्न उत्तर. (1)अमल धवल ................................घिरते देखा है प्रश्न 1. प्रस्तुत कविता किसके द्वारा लिखी गई है और उनके किस काव्य संग्रह से ली गई है ? उत्तर. प्रस्तुत कविता कवि नागार्जुन के द्वारा लिखी गई है | यह कविता उनके काव्य संग्रह 'युग धारा' से ली गई है | प्रश्न 2. कवि ने किस यात्रा के दौरान क्या देखा ? उत्तर - कवि ने तिब्बत यात्रा के दौरान कैलास मानसरोवर का प्रत्यक्ष दर्शन किया था | कवि नागार्जुन ने स्वच्छ व बर्फ से ढकी हिमालय की चोटियों पर बादलों को उमड़ते -घुमड़ते और घिरते देखा था | प्रश्न 3. कवि ने मानसरोवर झील का वर्णन किस प्रकार किया है ? उत्तर -कवि ने कैलास पर्वत पर मानसरोवर झील को देखा | मानसरोवर झील अत्यंत सुंदर और विशाल झील है | इस झील में अनेक कमल के फूल खिले हुए हैं और उन फूलों की पंखुड़ियों पर ओस की बूंदे गिरती है उन्हें देखकर ऐसा लगता है, जैसे फूलों की पंखुड़ियों पर मोती सजे हुए हैं | प्रश्न 4. प्रस्तुत कविता का वर्णन किस प्रकार का है? उत्तर - प्रस्तुत कविता का वर्णन चित्रात्मक है | इससे यह आभासित होता है कि यह कविता कवि के प्रत्यक्ष अनुभव की साक्षी है | कविता को पढ़ते समय ऐसे लगता है कि हम कैलास मानसरोवर का प्रत्यक्ष दर्शन कर रहे हैं | (ii) तुंग हिमालय. ......................बादल को घिरते देखा है | प्रश्न 5 'तुंग हिमालय के कंधों पर छोटी-बड़ी कई झीले हैं' पंक्ति का क्या आशय है ? उत्तर - कवि कहता है कि हिमालय की ऊंची ऊंची बर्फ से ढकी चोटियों के बीच कई घाटियां हैं ,उन घाटियों में छोटी-बड़ी अनेक झीलें हैं | प्रश्न 6. हिमालय की झीलों के श्यामल नील सलिल में कवि ने किस को और क्या खोजते हुए देखा? उत्तर - कभी नहीं हिमालय की झीलों के नील सलिल में हंसों को विसतंतु खोजते हुए देखा | प्रश्न 7. हंस पक्षी किन झीलों में कहां से और क्यों आते हैं ? उत्तर - मैदानी इलाकों में वर्षा के कारण जब उमस बढ़ जाती है तो राहत पाने के लिए ये पक्षी हिमालय की इन झीलों में पहुंच जाते हैं | यहां यह पक्षी शीतलता का अनुभव करते हैं | प्रश्न 8. विसतंतु क्या होते हैं और यह खाने में कैसे लगते हैं ? उत्तर - कमलनाल के साथ मिलने वाले कोमल रेशों को विसतंतु कहते हैं | ये खाने में तीखे और मीठे होते हैं |
कहानी दो कलाकार के प्रश्नोत्तर (अभ्यास पुस्तिका ) by - Avadh Bihari 1. "अरे, यह क्या इसमें तो सड़क, आदमी, ट्राम, बस, मोटर, मकान सब एक दूसरे पर चढ़ रहे हैं | मानो सबकी खिचड़ी पकाकर रख दी हो | क्या घनचक्कर बनाया है ?" प्र श्न (i)."अरे, यह क्या " वाक्य का वक्ता और श्रोता कौन है ? कथन का संदर्भ स्पष्ट कीजिए | उत्तर -- कथन की वक्ता अरुणा है और श्रोता चित्रा है | चित्रा ने नया चित्र बनाया था | अरुणा ने जब उसे देखा तो उसे समझ नहीं आया कि यह किस जीव का चित्र है | अरूणा ने चित्र को घूमा फिरा कर देखा और कहा कि किसी तरह समझ नहीं पा रही हू...
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें