संदेह कहानी प्रश्न उत्तर अभ्यास पुस्तिका
"भगवान जाने इसमें क्या रहस्य है किंतु संसार तो दूसरे को मूर्ख बनाने की व्यवसाय पर चल रहा है | "
प्रश्न ( क ) राम निहाल को ब्रजकिशोर बाबू और मोहनलाल के संबंध में किस विशेष बात का पता चला ? उत्तर- राम निहाल को ब्रजकिशोर बाबू और मोहनलाल के संबंध में इस बात का पता चला कि ब्रजकिशोर मोहन बाबू के निकट संबंधी हैं और वे मोहनलाल को अदालत में पागल घोषित करके उनकी संपत्ति के प्रबंधक बनना चाहते हैं |
(ख) भगवान जाने इसमें क्या रहस्य है राम निहाल ने ऐसा क्यों कहा? उत्तर - राम निहाल को यह समझ में नहीं आ रहा था कि ब्रजकिशोर बाबू मोहनलाल के निकट संबंधी होते हुए भी अदालत में उन्हें पागल घोषित करके उनकी संपत्ति के प्रबंधक क्यों बनना चाहते हैं | एक निकट संबंधी का कर्तव्य तो यह होता है कि वह मुसीबत के समय अपने सम्बंधी की सहायता करें | इसमें क्या रहस्य छिपा है, यह बात राम निहाल के समझ के बाहर थी |
(ग ) मनोरमा ने राम निहाल को पत्र क्यों लिखे थे ? उन पत्रों को लेकर राम निहाल को क्या संदेह होने लगा था ? उत्तर - मनोरमा अपने पति के संदेह और ब्रजकिशोर की चालाकियों से अत्यंत परेशान थी | सबसे ज्यादा तो वह अपने पति के संदेह से दुखी थी क्योंकि उसके पति को लगता था कि मनोरमा ब्रजकिशोर के साथ मिली हुई है | जब मनोरमा रामनिहाल से मिलती है तो उसे (मनोरमा को) लगता है कि राम निहाल ही एक ऐसा व्यक्ति है जो इस संकट में उसकी सहायता कर सकता है, इसलिए सहायता पाने के लिए उसने राम निहाल को पत्र लिखे थे | उन पत्रों को लेकर राम निहाल के मन में संदेह होने लगा कि मनोरमा उससे प्रेम करने लगी है |
(घ )राम निहाल के हाथ में किसका चित्र था ? चित्र को देखकर श्यामा ने रामनिहाल से क्या कहा ? उत्तर - राम निहाल के हाथ में श्यामा का चित्र था | चित्र को देखकर श्यामा ने राम निहाल से कहा " अरे , यह तो मेरा ही चित्र है ! तो क्या तुम मुझसे प्रेम करने का लड़कपन करते हो? यह अच्छी फांसी लगी है तुमको | मनोरमा तुमको प्यार करती है और तुम मुझको | मन के विनोद के लिए तुमने अच्छा साधन के जुटाया है | तभी कायरों की तरह यहां से बोरिया बंधना लेकर भागने की तैयारी कर ली है|"
BY - AVADH BIHARI (ST. MARY SR SEC SCHOOL, SIKAR )
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें