सूखी डाली --अभ्यास पुस्तिका ( X/XI ) प्रश्न - X. "तुम्हारी बहू को रजाई के अबरे और मलमल का थान पसंद नहीं आया | तुम्हारे ताऊ ठहरे पुराने समय के आदमी, वे नए फैशन की चीजें खरीदना क्या जाने"
(क) उपर्युक्त कथन किसने, किससे तथा किस संदर्भ में कहा है उत्तर- उपर्युक्त कथन दादा मूलराज ने अपने पौत्र परेश से कहा | परेश अपनी पत्नी बेला के कारण परेशान है | कर्मचंद ने रजाई के अबरे और मलमल के थान लाकर दिए थे, उन्हें भी बेला ने उपयोग में नहीं लिए थे | परेश परेशानी के समाधान के लिए दादा मूलराज के पास आता है | परेश की परेशानी को समझते हुए दादा मूलराज ने उपर्युक्त कथन कहा |
(ख) रजाई के अबरे और मलमल के थान के अलावा बहू को कौन-कौन सी चीज पसंद नहीं थी ? उत्तर- रजाई के अबरे और मलमल के थान के अलावा बेला को घर की नौकरानी रजवा पसंद नहीं थी और घर का पुराना फर्नीचर भी उसे पसंद नहीं था | वह अपने दर्प के कारण अपने ससुराल के किसी भी सदस्य को पसंद नहीं करती थी | वह हर बात में अपने मायके को अच्छा बताती थी |
(ग) ताऊ शब्द का प्रयोग किसके लिए किया गया है ? उन्होंने दादाजी से बहू के संबंध में क्या बात कही थी.? उत्तर- ताऊ शब्द का प्रयोग कर्मचंद के लिए किया गया है | कर्मचंद दादा मूलराज का दूसरे नंबर का पुत्र है और वह परेश का ताऊ लगता है | उन्होंने दादा मूलराज को बहू के संबंध में कहा कि छोटी बहू के मन में दर्प की मात्रा जरूरत से ज्यादा है | मलमल के थान और रजाई के अबरे लाकर दिए थे , सबने तो रख लिए पर छोटी बहू को पसंद नहीं आए | अपने मायके घराने को शायद वह इस घर से बड़ा समझती है और इस घर से घृणा करती है |
(घ) वक्ता ने श्रोता को इस समस्या से निपटने के लिए क्या सुझाव दिया ? उत्तर - इस समस्या से निपटने के लिए दादा मूलराज ने परेश से कहा कि तुम्हारे ताऊ ठहरे पुराने जमाने के आदमी, वे नई फैशन चीजें खरीदना नहीं जानते हैं | तुम छोटी बहू को बाजार ले जाओ और उसकी पसंद की चीजें दिला लाओ |
प्रश्न XI- इतनी जल्दी उसका मन कैसे लग सकता है बेटा अभी कह दिन हुए हैं उसे आए फिर बेटा मन लगता नहीं लगाया जाता है
(क) उपर्युक्त कथन किसने, किस संदर्भ में किससे कहा है ? उत्तर- उपर्युक्त कथन दादा मूलराज ने अपने पुत्र परेश से कहा | परेश अपनी पत्नी बेला के कारण परेशान है | वह दादाजी के पास आता है और कहता है कि इस घर में उसका मन नहीं लगता है | इस बात पर दादाजी उसे समझाते हुए उपर्युक्त कथन कहते हैं |
(ख) वक्ता ने उपर्युक्त वाक्य श्रोता की कौन सी बात सुनकर कहा ? उत्तर -परेश ने दादा मूलराज से कहा कि उसकी पत्नी बेला का मन इस घर में नहीं लगता है | इस कथन के उत्तर में दादा मूलराज ने परेश को समझाते हुए उपयुक्त कथन कहा |
(ग) श्रोता ने इस बात का क्या उत्तर दिया ? उत्तर -परेश ने दादा मूलराज से कहा कि वह इस घर में मन लगाती ही नहीं है |
(घ) श्रोता की बात सुनकर वक्ता ने उन्हें क्या कहा? उत्तर- दादा मूलराज ने परेश की बात सुनकर कहा कि यदि वह घर में मन नहीं लगाती है तो हमें उसका मन लगाना चाहिए | वह एक बड़े घर से आई है | अपने पिता की इकलौती बेटी है | कभी नाते रिश्तेदारों में नहीं रही | इस भीड़ भाड़ में वह घबराती होगी | हम सब मिलकर इस घर में उसका मन लगाएंगे |
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें