सूखी डाली -अभ्यास पुस्तिका प्रश्न XIII "बड़ा वास्तव में कोई उम्र या दर्जे से नहीं होता. बड़ा तो बुद्धि से होता है, योग्यता से होता है |"
(क) प्रस्तुत कथन का वक्ता कौन है ? यह वाक्य किसके लिए कहा गया है और क्यों ? उत्तर- प्रस्तुत कथन के वक्ता दादा मूलराज है | यह वाक्य बेला के लिए कहा गया है | दादा मूलराज को जब पता चलता है कि बेला का मन घर में नहीं लगता है , तब समझ जाते हैं कि इस घर में सबसे छोटी होने के कारण उसका व्यक्तित्व दब गया है | घर के सब सदस्य उससे आदर के अपेक्षा करते हैं | तब उन्होंने घर के सदस्यों को बड़ा होने का महत्व समझाया ताकि वे लोग बेला को आदर दे और बेला का मन घर में लग सके |
(ख)वक्ता ने जिसके विषय में वाक्य कहा है, उसका वक्ता से क्या संबंध है ? उसके चरित्र की प्रमुख विशेषताओं का उल्लेख कीजिए | उत्तर-दादा मूलराज ने बेला के विषय में कहा है | बेला उनके पौत्र परेश की पत्नी है | दादा मूलराज बेला के दादा ससुर लगते हैं | बेला सुशिक्षित संपन्न घराने की युवती है | वह आधुनिक विचारों वाली है | वह नादानी के कारण मायके की संपन्नता पर अहंकार करती है, जिसके कारण कोई उसे पसंद नहीं करता है | वह संयुक्त परिवार की जगह एकल परिवार को पसंद करती है |
(ग) उपर्युक्त कथन का आशय स्पष्ट कीजिए. उत्तर- बड़े होने का मतलब बताते हुए दादा मूलराज कहते हैं कि व्यक्ति पद या उम्र से बड़ा होने से बड़ा नहीं होता है | व्यक्ति गुणों और बुद्धि बड़ा से होता है | यह कहकर दादा मूलराज अपने परिवार के सदस्यों को बेला की योग्यता के बारे में बताकर उसका सम्मान करने के लिए कह रहे हैं| बेला परिवार में सबसे अधिक पढी लिखी महिला पात्र है |
(घ) एकांकी का संदेश स्पष्ट कीजिए | उत्तर- एकांकी का संदेश है कि यदि संयुक्त परिवार का मुखिया बुद्धिमान, व्यवहार कुशल और परिवार के सभी सदस्यों को साथ लेकर चलने वाला हो तो सदस्यों के विचारों और स्वभाव भिन्नता होते हुए भी वे सब एकता की डोर में बंधे रह सकते हैं | संयुक्त परिवार में रहने के लिए प्रेम,त्याग व सहनशक्ति बहुत आवश्यक है |
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें