सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

कहानी भेड़ें और भेड़िए ( प्रश्न उत्तर भाग -- 1 )

कहानी 'भेड़ें और भेड़िए' प्रश्न उत्तर भाग 1.     पंक्तियों को पढ़कर निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दीजिए -                                "पशु समाज में इस क्रांतिकारी परिवर्तन से हर्ष की लहर दौड़ गई कि सुख समृद्धि का स्वर्ण युग अब आया और वह आया"


प्रश्न 1. यहां किस क्रांतिकारी परिवर्तन की बात की जा रही है ?

उत्तर -वन प्रदेश में प्रजातंत्र की स्थापना ही क्रांतिकारी परिवर्तन है | वन प्रदेश में भेड़ियों का शासन था | वन के सभी पशु विशेष रूप से भेड़ेें अत्यंत दुखी थी | जैसे ही वन प्रदेश में प्रजातंत्र की स्थापना की बात हुई, वैसे ही पूरे  प्रदेश में प्रसन्नता की लहर दौड़ गई | भेेेड़ों व अन्य जानवरों को  लगने लगा कि जल्दी ही   उनके अच्छेे  दिन शुरू होने वाले हैं !


प्रश्न 2. इस क्रांतिकारी परिवर्तन के बारे में भेड़ों का क्या सोचना था ?                                                          उत्तर - भेड़ों ने सोचा कि अब हमारा वह दूर हो जाएगा | हम अपने प्रतिनिधियों से कानून बनवाएंगे कि कोई भी जीव किसी को न सताए और न मारे | शांति, स्नेह, बंधुत्व और सहयोग पर आधारित समाज की स्थापना  हो |


प्रश्न 3. क्रांतिकारी परिवर्तन के बारे में भेड़ियों ने क्या सोचा ?                                                             उत्तर - भेड़ियों ने सोचा हमारा हमारा विपत्ति का समय शुरू हुआ | प्रजातंत्र की स्थापना होते ही उनका शासन चला जाएगा | यदि कानून बन गया कि कोई किसी को न मारे और कोई किसी को न सताए तो वे क्या खाएंगे ?उन्हें तो घास खाना भी नहीं आता है |  by - AVADH SIR


टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें